- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक सोगरा स्कूल मैदान में धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे.
डीएम ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
समारोह में जिलाधिकारी ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सात निश्चय योजना-2 के तहत चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.
डीएम ने सुशासन को बताया प्राथमिकता
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिले में सतत विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और जिले के विकास में सहभागी बनें.
हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने कहा हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे. शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है.
ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी ने डबल दिवाली का किया वादा, जीएसटी रिफॉर्म की कही बात, सस्ते होंगे कई सामान
ऑपरेशन सिंदूर की गूंज तिरंगा यात्रा में: नालंदा में दिखा देशभक्ति का जोश






