कथावाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, August 12, 2025 12:30 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र पर जानलेवा हमला हुआ है. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. फूल तोड़ने के दौरान उनपर पीछे से सर पर लोहे की रड से हमला किया गया है. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव की है.

बेहतर इलाज के लिए रेफर

परिजनों ने गंभीर हालत में जख्मी होने की स्थिति में तुरंत अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है.

फूल तोड़ने के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र बेहद शांतिप्रिय, धर्मावन, प्रसिद्ध भागवत कथा पुराण के वाचक हैं. समाज में बेहद ही प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं. लेकिन अचानक उनके ऊपर उपद्रवी के द्वारा यह हमला कर देना जांच का विषय है. वह फूल तोड़ने के लिए गए हुए थे. 25 वर्षीय मनमोहन ठाकुर, श्रवण ठाकुर जो करणपुर महरैल की चौक पर कपड़ा का दुकान चलाता है ने अचानक सर पर पीछे से लोहे के दर्द से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गया है.

अस्पताल में मिलने वालों का तांता

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही रुद्रपुर थाना पुलिस को फोन पर घटना की बाबत सूचना दी है. रुद्रपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि फूल तोड़ने के दौरान पंडित जी पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. वह इलाजरत हैं, आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हाल में आरोपी को बक्सा नहीं जायेगा. अस्पताल में पंडित जी के हाल-चाल जानने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. अब देखना है पुलिस कब इन उपद्रवी तत्व को गिरफ्तार कर पाती है.

ये भी पढ़ें-

युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप; पीड़ित ने कहा- पुलिस को पहले दी थी धमकी की जानकारी

मुखबिरी के शक में कारोबारी पर जानलेवा हमला, शराब-कोरेक्स कफ सिरप के अवैध धंधा करने वाले परिवार पर आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment