- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: दरभंगा एसएसपी ने बिरौल थाना का किया निरीक्षण. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने गुरुवार को बिरौल थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान में थाना में संधारित पंजी यथा जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, इश्तहार पंजी, कुर्की पंजी, कांड दैनिकी पंजी, दागी पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गृहभेदन पंजी, ओडी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों निरीक्षण किया गया.
बिरौल निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण उपरांत दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडों का समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/ कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए:-
- सभी अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों के त्वरित गति से निष्पादन करने का दिशा निर्देश.
- FIR/थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने हेतु दिशा निर्देश.
- थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अपडेट रखने के निर्देश.
- सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश.
- शराब बरामदगी हेतु दिशा निर्देश.
- महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.
- गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, अन्य वित्तीय संस्थानों पर निगरानी रखने का निर्देश.
ये भी पढ़ें-
नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, अपहरणकर्ता गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग की आशंका






