- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: दरभंगा में नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, लड़की को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने अपहरणकर्ता युवक हिजबुल रहमान उर्फ आरजू को गिरफ्तार कर लिया है. बेनीपुर के एसटीपीओ आशुतोष कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
अपहृत लड़की बरामद
पुलिस ने कहा कि लड़की नाबालिग है और उसे जबरन ले जाने के मामले में आरजू को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. कानून प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. वहीं, नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
रिलेशनशिप की भी बात
दरभंगा के ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने कहा कि अपहरण का वीडियो भी सामने आया था. टीम बनाकर तुरंत छापेमारी की गई. लड़की को बरामद कर लिया गया है. आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया गया है. कुछ रिलेशनशिप की भी बात सामने आ रही है.
29 जुलाई को अपहरण
पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि 29 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी दुकान से घर लौट रही थी, तभी आरजू ने जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया, मुंह बंद किया और श्यामपुर रोड के रास्ते लेकर फरार हो गया. एक छोटा बच्चा भी लड़की के साथ था, जिसने पूरी घटना की जानकारी दी.
सीसीटीवी में कैद घटना
एक दिन पहले यानी की 29 जुलाई को अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर हाट गाछी से लड़की का अपहरण हुआ था. अपहरण की पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक बच्चे का साथ जा रही है. अचानक दौड़ने लगती है, फिर पीछे से एक मोटरसाइकिल तेजी से आता है. लड़की पास रुकता है बाइक से नीचे उतरता है, लड़की को उठाकर बाइक पर जबरदस्ती बिठाता है और फिर उसे लेकर चला जाता है. इस दौरान लड़की विरोध करती है, लेकिन वह उससे जीत नहीं पाई. लड़की के साथ चलने वाला बच्चा वहीं खड़े होकर सब देख रहा था.
ये भी पढ़ें-
प्यार में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या






