सीएम नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान, सभी पीटी परीक्षा के लिए 100 शुल्क, मेंस एग्जाम फ्री

By: Jan Manas

On: Friday, August 15, 2025 11:16 AM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक समान 100 रुपये शुल्क की घोषणा की, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि इस फैसले से सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को फायदा होगा.

सीएम ने एक्स पर दी ये जानकारी

राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही यह फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं. अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है.”

सभी परीक्षा के लिए 100 रुपए फीस

उन्होने आगे कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है.”

मुख्य परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं

सीएम ने कहा कि “वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा. राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है. राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे.”

ये भी पढ़ें-

खुशखबरी: बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, इसी महीने के बिल से होगा लागू, सीएम नीतीश का ऐलान

मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment