सीएम नीतीश कुमार ने मधुबनी को दी 823 करोड़ की सौगात, जयनगर-खजौली मार्ग में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

By: Jan Manas

On: Saturday, July 26, 2025 9:36 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी जिला के लौकही में जिला के लिए प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने लौकही के सूर्य प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद निश्चय रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया.

रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास

इस दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. मुख्यमंत्री ने 178 करोड़ रुपये की लागत की पथ निर्माण विभाग द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ-527 बी एवं खजौली रेलवे स्टेशन-जयनगर रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रेलवे समपार संख्या-39सी (रेलवे कि०मी० चैनेज-47+445) पर आरओबी सहित पहुंच पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

कमला और जीवछ जीर्णोद्धार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 264.93 करोड़ की लागत की जल संसाधन विभाग द्वारा पुरानी कमलाधार, जीवछ कमला का पुनर्जीवन कार्य तथा 161.08 करोड़ रुपये लागत की पुरानी कमला नदी एवं जीवछ कमला नदी पर 04 अदद बीयर एवं अन्य संरचना के निर्माण कार्य एवं इससे सिंचाई सुविधा बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया.

सीएम नीतीश कुमार ने किया रोड शो

मुख्यमंत्री ने लौकही के सूर्य प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद निश्चय रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया. इस दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी जिला ने इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, साढ़े 5 लाख से अधिक लोगों के खाते में आए 1100 पेंशन

क्या आपको मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली, कन्यूजन है तो कर लें क्लियर, सारे सवाल के मिल जाएंगे जवाब

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment