सहरसा में बीजेपी की तिरंगा यात्रा, विधायक समेत शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग

By: Jan Manas

On: Thursday, August 14, 2025 9:23 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में जहां हर घर तिरंगा के तहत देश के स्वाभिमान में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर भाजपा विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली. यह यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से निकल कर डीबी रोड, शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक होते चांदनी चौक शहीद स्मारक पर जाकर समापन किया.

इस दौरान सहरसा के सदर विधायक ने कहा कि कल पन्द्रह अगस्त है इसके तहत हर घर तिरंगा का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता द्वारा देश के स्वाभिमान में किया जा रहा है जो पूरे बिहार में हो रहा है. ऐसे में सहरसा में भी बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है.

यह आयोजन अपने देश की आज़ादी, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और अपने सेना के शौर्य को याद करते हुए हर घर तिरंगा के साथ-साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता तो शामिल हुए ही वहीं आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया है.

बीजेपी विधायक आलोक रंजन ने कहा कि पूरे राज्य भर में लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने तिरंगा के सम्मान में हर घर तिरंगा के साथ साथ आज यह तिरंगा यात्रा हम लोग निकाले हैं. सहरसा के बीजेपी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. वहीं, स्थानीय लोगों का भी इसमें सहयोग मिला. ऑपरेशन सिंदूर में जो सफलता प्राप्त किया है. अपनी सेना के शौर्य को याद कर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर की गूंज तिरंगा यात्रा में: नालंदा में दिखा देशभक्ति का जोश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरजीएल हाई स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन, इन्हें मिला पुरस्कार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment