सावन में खुले में मीट मछली बेचने पर रोक, बुलडोजर से चला सफाई अभियान

By: Jan Manas

On: Sunday, July 13, 2025 12:28 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सावन माह को लेकर सहरसा नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है. सावन में खुले में मीट मछली बेचने पर रोक लगा दिया गया है. सड़क किनारे अतिक्रमण कर खुले में मीट मछली बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए है. दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है. वहीं उन्हें हिदायत दी गई है कि आगे से सावन में यहां पर अपनी दुकान न लगाएं.

चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान

सावन माह को लेकर इन दिनों सहरसा नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आ रहा है. इसको लेकर नगर निगम द्वारा शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही शहर के विभिन्न जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर खुले में मीट मछली बेचने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश भी दिया जा रहा है.

माहौल न बिगड़े इस पर जोर

मीट मछली बेचने वालों को सड़क किनारे खुले में नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है. सावन माह में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की आस्था को चोट नहीं पहुंचे इसके लिए व्यवस्था की जा रही है. वहीं, इसे लेकर कोई विवाद उत्पन्न न हो जिससे की माहौल खराब हो, नगर निगम की ओर से इसका भी ख्याल रखा जा रहा है.

मीट मछली दुकानों पर चला बुलडोजर

इस दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के रिफ्यूजी चौक रोड में सड़क किनारे अतिक्रमण कर खुले में मीट मछली बेचने वाले कई दुकानों को जेसीबी से हटाया गया. इसके अलावे जिला निबंधन कार्यालय रोड सहित अन्य जगहों पर खुले में मीट मछली बेचने वालों को सख्त निर्देश भी दिया गया है.

खुले में मीट मछली बेचना प्रतिबंधित

नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिसाल झा ने कहा कि खास कर सावन माह को लेकर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं खुलेआम मीट मछली बेचना प्रतिबंधित है. इसको लेकर ऐसे दुकानदारों को खुले में मीट मछली नहीं बेचने के लिए कहा गया है. इसके अलावे सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण दुकान चलाने वाले कुछ दुकान को हटाया गया.

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय, बाजार समिति, आरओबी की मांग, विधायक समीर महासेठ ने डीएम को सौंपा पत्र

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment