- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत गुरुवार को राजगीर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जिला प्रशासन, नालंदा के सहयोग से किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित रहे. उनके साथ राजगीर के विधायक कौशल किशोर, जदयू जिला अध्यक्ष सह जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, प्रखंड जदयू अध्यक्ष जयराम प्रसाद, और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसकी अगुवाई एलिम्को के मैनेजर मनीष पांडे ने की.
सांसद बोले, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं का लाभ
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है. दिव्यांगजन एवं वृद्धजन के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है. राष्ट्रीय वयोश्री योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार की डबल इंजन व्यवस्था से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है. उन्होंने पेंशन में वृद्धि, 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को आमजन के लिए राहतदायक बताया और भरोसा जताया कि 2025 में फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी.
जरूरतमंदों को मिले कई सहायक उपकरण
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बीच फोल्डिंग व्हीलचेयर, मोड व्हीलचेयर, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, कृत्रिम दांत, घुटनों व कमर के बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, कान की मशीन, बैसाखी और सिलिकॉन कुशन जैसे आवश्यक उपकरण वितरित किए गए.
विधायक ने जताया सरकार की प्रतिबद्धता का भरोसा
विधायक कौशल किशोर ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर और वंचित तबकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. ये उपकरण दिव्यांग और वृद्धजनों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में सहायक सिद्ध होंगे.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस मौके पर नगर परिषद राजगीर के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुवेन्द्र राजवंशी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, कविता कुमारी, संजय कुमार, अधिवक्ता अमित कुमार, आशुतोष पांडेय, विकास कुशवाहा, मनीषा, विपिन झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-
नालंदा में किसानों के बीच सब्सिडी पर बीज का वितरण, पहले आओ-पहले पाओ
फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज: डाक विभाग ने साइकिल रैली से दिया संदेश






