अमित शाह ने किया मां जानकी मंदिर का शिलान्यास, कहा- बांग्लादेश से आकर यहां के लोगों नौकरी खाने वालों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

By: Rahul Kumar

On: Friday, August 8, 2025 4:15 PM

Google News
Follow Us

Sitamarhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास किया. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रबंधन की ओर से पूरी कोशिश की गई थी. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए.

भारी बारिश के बीच शिलान्यास

मूसलाधार बारिश के बीच मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी गई. अमित शाह ने पहली ईंट रखी. मंदिर को नेपाल के फूलों से सजाया गया है. शिलान्यास के लिए 21 तीर्थ स्थलों की मिट्टी, 11 नदियों का जल मंगवाया गया था. अयोध्या के हनुमानगढ़ी से ईंट भी पहुंची थी.

बिहार के लिए सौभाग्य का दिन

शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि मां जानकी ने बारिश भेजकर आशीर्वाद दिया है. मां जानकी का आशीर्वाद पूरे देश के लिए शुभ है. उन्होंने कहा कि आज का दिन सीतामढ़ी के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए सौभाग्य का दिन है. यहां पर 890 करोड़ रुपए की लागत में मां जानकी का मंदिर बनेगा. मोदी जी के आशीर्वाद से ही माता मंदिर का परिसर और भव्य मंदिर बना रहा है.

लालू और तेजस्वी पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि हमने पहलगाम हमले का बदला लिया, पाकिस्तान को घर में घुसकर मार. ये लालू एंड पार्टी इस सवाल उठा रही है. लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, ये एनडीए की सरकार है. देश से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है.

बांग्लादेशी बर्दाश्त नहीं

SIR पर कहा कि लालू एंड कंपनी को जवाब दीजिए, घुसपैठियों के वोट चाहिए तो बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी को भी कहना चाहता हूं, चुनाव हारते हैं. इसलिए लोगों को इस तरह की वजह बताते हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि सर्वे कर लिया है, बिहार में एनडीए सरकार बन रही है. जो भारत में जन्मा नहीं उसे वोट का अधिकार नहीं. बांग्लादेश से आकर बिहार के लोगों की नौकरी खाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

156 फीट ऊंची होगी मंदिर

बता दें कि यहां पर 67 एकड़ में 882 करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिरा का निर्माण किया जाएगा. निर्माण काम पूरा करने के लिए 11 महीने का समय सीमा तय किया गया है. पूरे मंदिर का निर्माण बलुआ पत्थर से किया जाएगा, जिसे राजस्थान से मंगावाया जाएगा. मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो अयोध्या के राम मंदिर से 5 फीट कम है. 

ये भी पढ़ें-

मां जानकी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, पुनौरा धाम में उमड़ेगा जन सैलाब, सांसद लोगों को दे रहे आमंत्रण

मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment