Madhubani: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो देसी कट्टा, 34 जिंदा कारतूस, एक धारदार हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नरहिया थाना कांड सं0-106 / 25, धारा-128 (2)/115 (2)/109(1)/303 (2)/329 (4)/352 / 351(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधिनियम प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नरहिया थाना द्वारा दिनांक 06.12.2025 की रात्री में ग्राम औरहा स्थित प्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता- श्रवण कुमार यादव के घर पर पहुंची तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से अभियुक्त के घर में विधिवत छापामारी करना आरंभ किया गया.
एक व्यक्ति घर के द्वार पर खड़ा होकर द्वार को अवरूद्ध कर जोर जोर से हल्ला करते हुए छापामारी में विरोध एवं व्यवधान उत्पन्न करने लगा. तबतक एक दूसरा व्यक्ति मौका का लाभ लेकर इनके सहयोग से घर से निकलकर घर के पीछे की तरफ भागा जिसे पकड़ने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वह रात्री में अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया.
भगाने में सहयोग करने वाला व्यक्ति से नाम / पता पूछने पर उसने अपना नाम श्रवण यादव, पिता स्व० तेज नारायण यादव, ग्राम-औरहा, थाना-नरहिया, जिला-मधुबनी बताये साथ हीं भागने वाला का नाम सौरभ कुमार बताये और अपने आप को सौरभ कुमार का पिता होने का बात बताये. अभियुक्त के घर का विधिवत तलाशी के क्रम में बक्सा के अन्दर छिपाकर रखा हुआ 02 (दो) देसी कट्टा एवं 34 (चौतीस ) चक्र जिन्दा गोली बरामद हुआ.
बरामद आग्नेयास्त्र एवं गोली का वैध कागजात मॉग करने पर श्रवण कुमार यादव कोई कागजात नहीं दिखाये. विशेष पूछताछ करने पर बताये कि इनका बेटा सौरभ कुमार ने इन्हें बताकर एवं दिखाकर इनके सहयोग से ही इस बक्सा में कट्टा एवं गोली को छिपाकर रखा है. दूसरा कमरा तलाशी के क्रम में सिमेन्टेड रैक पर छिपाकर रखा हुआ लोहे का बना 01 धारदार तलवार, लोहे का बना 01 धारदार दबिया तथा मारपीट करने के उद्देश्य से बनाये गये लोहे का 01 फरसा नुमा चकरी बरामद हुआ.
उक्त सभी समानों को तलाशी सह जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया. इस अपराध में सहयोग एवं संलिप्तता का आधार बताकर उपस्थित श्रवण कुमार यादव को जामा तलाशी उपरान्त विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया. घर में अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली छिपाकर रखना एवं कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को घर से भागने भगाने में सहयोग करना एक संज्ञेय अपराध है. इस अपराध के लिए अभियुक्त 01. श्रवण यादव 02. सौरभ कुमार के विरूद्ध नरहिया थाना कांड सं0- 111/25 दिनांक – 07.12.025 घारा – 262 बि०एन०एस० एव 25 (1-बी) ए / 26 / 35 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर गिफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी कोतवाली चौक पर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर खूनी झड़प, कई घायल, हिरासत में चार






