मधुबनी कोतवाली चौक पर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर खूनी झड़प, कई घायल, हिरासत में चार

By: Jan Manas

On: Saturday, December 6, 2025 11:15 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- मानस मिहिर

Madhubani: मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक पर दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष देखने को मिला. दोनों तरफ से डाइगर से लेकर फाइटर तक का इस्तेमाल इस्तेमाल हुआ है. दोनों ओर से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. तीन गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

मधुबनी के सदर डीएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना अंतर्गत कोतवाली चौक पास दो घर है दोनों आपस में चाचा भतीजा लगते हैं. वहीं पर दोनों तरफ से परिवार के लोग जो युवा उनके बीच मारपीट हुई है. दोनों तरफ से चोटें आई हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को डिटेन किया है. और भी जो लोग हमारे पास जो वीडियो फुटेज में सामने आये हैं हम लोगों की पहचान में लगे हैं.

उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से पॉकेट से फाइटर निकला है जो पहन करके मारा जाता है और हम लोग विधिवत जब्ति सूची बना रहे हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. इस मारपीट के मामले में तीन लोग घायल हुए हैं जो सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

शहर में माना जा रहा है कि सूखा नशा के चक्कर में युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पिछले साल भी चाकूबाजी की दो तीन घटना हुई थी. वाटसन स्कूल के सामने दिनदहाड़े चाकूबाजी हुई थी के सवाल पर सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि हम लोग इसके लिए क्या अभियान चला रहे हैं. जहां तक पुलिस का सवाल है, पुलिस अपनी चाक-चौकसी और जो फैक्ट्रॉलिंग है, उसके तहत जहां-जहां भी हॉट-स्पॉट है, जहां पर युवाओं का जमावड़ा होता है, वहां पर नजर बनाए रखी है.

ये भी पढ़ें-

लूटपाट में नाकाम अपराधियों ने एमएड छात्र को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment