- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: 20 सूत्री समिति की बैठक में उपाध्यक्ष बरसे. नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड पदाधिकारी के साथ समिति के सदस्य मौजूद रहे.
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ गुड्डू ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और उदासीन रवैये पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बार-बार बैठक बुलाने के बावजूद कई विभागीय अधिकारी शामिल नहीं होते हैं. उनकी यह लापरवाही विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने से रोक रही है.
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर चर्चा और समाधान के लिए बैठक जरूरी है, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी से योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं. बैठक में गंगा उदेहन कैनाल की ढलाई की गुणवत्ता, प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 6) में शिक्षकों की भारी कमी, बिजली संकट, और आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे.
उपाध्यक्ष ने शिक्षा पदाधिकारी से सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तत्काल प्रतिनियुक्ति करने की मांग की. प्रखंड पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें-
बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा, विरोध करने वालों को दिया गुलाब फुल






