बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा, विरोध करने वालों को दिया गुलाब फुल

By: Jan Manas

On: Tuesday, September 9, 2025 9:07 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा. सहरसा में वर्षो से लंबित बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका समर्थन और विरोध भी हो रहा है.

एक तरफ जहां शहर के कुछ दुकानदार ओवरब्रिज के नक्शे में बदलाव की मांग करते हुए अपनी अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया है तो वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में सहरसा के सैकड़ों युवाओं ने आज सड़क पर उतड़कर ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.

दरअसल, सहरसा के बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 30 वर्षों के बाद ओवरब्रिज निर्माण के लिए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन इस बीच डीबी रोड और शंकर चौक के कुछ दुकानदारों ने ओवरब्रिज निर्माण के नक्शे में बदलाव को लेकर अपनी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जता रहे हैं, तो वहीं ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में उतरे युवाओं ने गुलाब का फूल देकर दुकानदारों से दुकान खोले रखने की अपील की.

ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में उतरे लोगों का कहना है कि करीब 30 वर्षो से सहरसा के लोग जाम से परेशान हैं और जब सरकार और प्रसासन की ओर से ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो रही है तो कुछ दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं और ओवरब्रिज निर्माण के नक्शे में बदलाव की मांग कर रहे हैं जो सरासर गलत है.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है जब भी शहर में ओवरब्रिज निर्माण की बात शुरू होती है तो चंद दुकानदारों की वजह से काम में अड़ंगा लग जाता है जिसका खमियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-

बंगाली बाजार आरओबी निर्माण का रास्ता साफ, 15 दिनों टेंडर की प्रक्रिया होगी पूरी, जल्द होगा निर्माण

बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज निर्माण की प्रतीक्षा अब तक जारी, बार-बार शिलान्यास होने के बावजूद काम नहीं हुआ शुरू

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment