- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में देर रात बर्थडे पार्टी में बार डांस पर हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी स्थल से तीन फायर की गई गोली का खोखा, शराब की एक बोतल, एक बीयर की बोतल पुलिस ने बरामद की है.
भारी मात्रा में शराब बरामद
वहीं, पार्टी स्थल से तीन युवक की गिरफ्तारी हुई है. वहीं आज हर्ष फायरिंग करने वाले शराब कारोबारी राम कृष्ण कुमार उर्फ जलवा के घर पर छापेमारी की गई तो एक देशी पिस्टल, कारतूस, भारी मात्रा में विदेशी शराब और कोडीन युक्त कफ सिर बरामद किया गया है.
पत्नी और मां भी हिरासत में
वहीं हर्ष फायरिंग करने वाले युवक रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा को गिरफ्तार किया गया. वहीं, शराब कारोबारी की पत्नी और मां को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई
दरअसल, देर रात सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ में सनोज साह के लॉज स्थित कैंपस में अंकित गुप्ता नामक युवक के बर्थडे पार्टी में बार बाला के डांस पर हर्ष फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद कार्रवाई की गई तो मामला सही पाया गया. इसी मामले में आज पुलिस की कार्रवाई की गई तो हर्ष फायरिंग करने वाले शराब कारोबारी के घर से एक पिस्टल, कारतूस, कोडीन युक्त कफ सिरफ़ बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने की फायरिंग
सहरसा में भू-माफिया ने की मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को किया लहूलुहान






