अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नीतीश सरकार को दी ये चेतावनी

By: Rahul Kumar

On: Thursday, August 28, 2025 9:32 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ सम्बद्ध-महासंघ गोप गुट के तत्वावधान में दस सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया. शाखा अध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ संबद्ध महासंघ गोप गुट के द्वारा अनुसचिवीय कर्मचारियों की दस सूत्री मांग की प्रतिपूर्ति हेतु 25 जून से लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया गया है.

परन्तु अब तक विभाग स्तर से किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है. तत्पश्चात संघ द्वारा दिनांक 09 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है. अतः संघ के आह्वान पर हम सभी अनिश्चितकालिन हड़ताल में सम्मिलित हो रहे हैं. जिला संयोजक रणविजय झा ने बताया कि वेतन विसंगति दूर कर समान काम का समान वेतन व प्रोन्नति नहीं देकर हम अनुसचिवीय कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

संघ द्वारा दस सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. सरकार जल्द से जल्द मांगों की पूर्ति करे अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. जिससे सरकार का कामकाज प्रभावित होगा.

इस अवसर पर बीबी शहनाज बेगम, सूर्य नारायण, पूनम सिंह, अजय कुमार पासवान, संजू कुमारी, श्यामल किशोर, अरविन्द मिश्र, रणविजय झा, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार ठाकुर, रमेश मंडल, घनश्याम रमण, आदित्य राज, मनीष कुमार सिंह, सत्यदेव वर्मा, केदार गकुर, सतीश कुमार, अनीश कुमारे, सद्दाम हुसैन, पवनजी पटेल, हेमचन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार चंचल सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, संवैधानिक हक नहीं दे रही सरकार

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मंत्री मदन सहनी के साथ वार्ता

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment