गोपालगंज में शराब तस्करों ने एक जवान की ले ली जान, पीछा करने के दौरान बाइक से उड़ाया

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 16, 2025 2:23 PM

Google News
Follow Us

Gopalganj: बिहार में शराब तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह जवान की जान लेने से भी नहीं हिचकते हैं. शनिवार को गोपालगंज में शराब तस्करों ने एक जवान की ले ली जान, जी हां यह सही है. शराब तस्करों ने होमगार्ड के जवान अभिषेक शर्मा की जान ले ली.

बाइक से पीछे से उड़ाया

दरअसल, शनिवार सुबह शराब तस्करी की सूचना पर जितेंद्र के साथ अभिषेक शर्मा छापेमारी करने निकले थे. इस दौरान विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र इन्होंने बाइक सवार शराब तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रूके तो उनका पीछा करने लगे. इसी दौरान शराब तस्कर के दूसरे साथ दूसरी बाइक से तेजी से आए और जवान की बाइक को उड़ा दिया और फरार हो गए.

एक की मौत, एक घायल

इस घटना में जितेंद्र और अभिषेक शर्मा बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया. जितेंद्र का इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के अधीक्षक अमृतेश कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे.

अभिषेक का फट गया सिर

घायल जवान जितेंद्र कुमार ने कहा कि शराब तस्करों को देखकर हम लोग उनका पीछा करने लगे. इसी दौरान पीछे से शराब तस्कर के दूसरे साथ आकर हमारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. हम दोनों गिर गए. अभिषेक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे तेजी से खून बहने लगा.

उत्पाद अधीक्षक ने दी ये जानकारी

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने कहा कि शराब तस्करी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर हमारी टीम शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान होमगार्ड जवान एक बाइक सवार तस्कर का पीछा किया तो उसके पीछे से एक अन्य बाइक सवार तस्करों ने टक्कर मार दी. 

ये भी पढ़ें-

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान से हथियार छीनने की कोशिश, फायरिंग में दो घायल

डीएमसीएच कैंपस में हॉस्टल के बाहर हत्या, ससुर ने दामाद को मारी गोली, आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment