- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर की धान रोपनी. लोगों ने कहा कि बरसता में हर साल यही हाल हो जाता है. नए वार्ड कमिश्नर भी नहीं कुछ कर रहा है. सहरसा नगर निगम के रवैया से परेशान मोहल्ले वासी ने सड़कों पर जल जमाव को लेकर सड़कों पर धान की फसल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.
उम्मीद से जीताए थे नए वार्ड कमिश्नर को
सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 39 के रहने वाले मोती ने बताया कि बड़े अरमान के साथ नए वार्ड कमिश्नर जीत कर नगर निगम भेजा. लेकिन जलजमाव से निजात अब तक नहीं मिल सका है. हर साल बरसात के मौसम में जलजमाव से मोहल्लेवासी परेशान रहते हैं.

मेयर और नगर आयुक्त भी जिम्मेदार
मोहल्ले वासियों का कहना है कि बीते सात दिनों से पंप सेट लगाया गया है जिससे पानी निकालना चाहिए था उससे अब पानी निकल नहीं रहा है. लोगों का साफ तौर पर कहना है कि वार्ड कमिश्नर से लेकर नगर निगम के मेयर और नगर आयुक्त सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं.
नगर आयुक्त ने झाड़ा पल्ला
उन लोगों ने कहा कि धान रोप कर वह अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. ताकि अधिकारियों के कानों पर जू रेंग सके. नगर निगम के नगर आयुक्त प्रमोद कुमार झा ने कहा कि वार्ड पार्षद को यह जवाब देना चाहिए. पंप सेट मोहल्ले से जल निकासी के लिए दी गई है. इसके लिए पंप सेट भी उपलब्ध कराया गया है.
ये भी पढ़ें-
सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने सड़क की धनरोपनी, कहा- अब नहीं जाएंगे कहीं, बहुत दौड़ लिया
एनएच- 107 की बदहाली से लोग परेशान, सड़क को बनाया स्विमिंग पुल, इस अंदाज में जताया विरोध






