डीएमसीएच कैंपस में हॉस्टल के बाहर हत्या, ससुर ने दामाद को मारी गोली, आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश

By: Jan Manas

On: Tuesday, August 5, 2025 10:21 PM

Google News
Follow Us

Darbhanga: डीएमसीएच कैंपस में हॉस्टल के बाहर हत्या हुई है. मंगलवार को डीएमसीएच परिसर में गोली मारकर एक नर्सिंग के छात्र की हत्या कर दी गई है. हत्या हॉस्टल के गेट पर की गई है. मृतक का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है जो कि बीएससी नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर का छात्र था. घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ससुर है.

आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राहुल कुमार के ससुर प्रेमशंकर झा ने मंगलवार को जब राहुल कुमार हॉस्टल से अटेंडेंस बनाकर जा रहा था उसी वक्त नजदीक से उसे गोली मार दी. गोली उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आक्रोशित छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. जब तक कैंपस में पुलिस आई तक तक उसकी पिटाई होती रही. जब तक पुलिस पहुंची तब तक उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया.

एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा

पुलिस ने छात्रों के चंगुल से आरोपी को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. घटना से आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा किया. छात्र घंटों तक विरोध प्रदर्शन करते रहे, इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई, पुलिस का हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. मामला जब पुलिस से नहीं संभला तो मौके पर डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी पहुंचे. उन्होंने स्थिति संभाली. फिलहाल कैंपस में शांति है. फिलहाल कैंपस में एसडीएम विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार समेत 6 थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

लव मैरिज से नाराज था ससुर

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतक छात्र ने कॉलेज की ही एक स्टूडेंट से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर लड़की के पिता ने घटना को अंजाम दिया है. आरोपी प्रेमशंकर झा सहरसा जिले के वनगांव के रहने वाले हैं. करीब चार महीने पहले प्रेमशंकर की बेटी जो की नर्सिंग की फर्स्ट ईयर की छात्रा है, उससे राहुल कुमार ने लव मैरिज की थी.  

ये भी पढ़ें-

दरभंगा में 8 साल की बच्ची की कुत्तों ने ले ली जान, नोच-नोचकर मार डाला

नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, अपहरणकर्ता गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग की आशंका

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment