रमेश साह ने सहरसा सदर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, लोगों से की ये भावुक अपील

By: Jan Manas

On: Monday, August 4, 2025 5:14 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: रमेश साह ने सहरसा सदर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. विधानसभा चुनाव का अभी घोषणा नहीं हुआ है. इसी साल चुनाव होना है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और अपने अपने क्षेत्र में विधायक और उसके समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से लोगों के बीच जा रहे है.

निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में रमेश साह

ऐसे में वैसा प्रत्याशी जो निर्दलीय चुनावी मैदान में होंगे वो भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लोगों के बीच जा रहे हैं. लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. ऐसे ही एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं रमेश साह जो इस बार खुद को सहरसा विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र भ्रमण कर रहे है और लोगों का आशीर्वाद ले रहे है और लोगों के जन समर्थन मांग रहे हैं.

डोर टू डोर घूम रहे हैं रमेश साह

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खुद को प्रत्याशी मान रहे रमेश साह हैं, जो सहरसा विधानसभा क्षेत्र के नरियार में अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर डोर टू डोर घूम रहे हैं और लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं और लोगों से एक मौका देने की मांग कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जात पात से उठकर काम करूंगा और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करूंगा.

ये भी पढ़ें-

सहरसा के लोगों को जाम से मिलेगी छुटकारा, लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन

आरजेडी नेता के बागी तेवर, पार्टी को दिया अल्टीमेटम, कहा- पार्टी टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment