संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: केंद्र सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल कर रही है. दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं. दीनदयाल उपाध्याय पुनर्वास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक सेमिनार, कार्यशाला और शिविर लगाकर सहजता तथा सुगमता से हर दिव्यांगजनों को सभी प्रकार की सहायता के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है.
दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात करने के बाद जानकारी दी है. इस मौके पर सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया.
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कृत्रिम अंग दिव्यांगों के जीवन में आशा की नई किरण जगाता है और उनके परिजनों के लिए वरदान साबित होता है क्योंकि ये कृत्रिम अंग दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत सहायक साबित होता है.
सांसद ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार प्रसार में तेजी लाकर इस योजना के माध्यम से गतिशीलता सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, बैसाखी, छड़ी, दृष्टि बाधित छात्र छात्राओं को गणित, अवेकस, ज्यामितीय कीट ब्रेल शैक्षिक कीट जैसे उपकरण तथा दृष्टि बाधित लोगों को ब्लाइंड स्टिक तथा मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए मल्टी सेंसरी एजुकेशन डेवलपमेंट किट को सहजता से उपलब्ध कराने जाने में तेजी लाने की आवश्यकता है,
सांसद ने केंद्र सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए गए पहल तथा प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष तक 28.79, लाख दिव्यांग लोगों के बीच 2055.42 करोड़ की कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं तथा दस दिसंबर 2824 तक देश में एपिड स्कीम से 6764 दिव्यांग लोगों को तथा सीएसआर स्कीम से 804 दिव्यांग लोगों को सर्जरी कराए गए हैं. सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से कामकाजी महिलाओं के लिए अल्पावास गृह तथा होस्टल एवं ब्रेल लिपि के संस्थान की पहल के लिए आग्रह किया है.
ये भी पढ़ें-
मिथिला के लिए वरदान साबित होगी कोसी नहर परियोजना, नीतीश कैबिनेट ने दिए 7832.29 करोड़
विधायक विनय चौधरी ने किया छठ घाटों का लोकार्पण, कहा- उद्योग-रोजगार के लिए होगा अगला 5 साल






