Patna: लव मैरिज के बाद इंग्लिश में दलित लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दलित लड़की लव मैरिज करने के बाद अपने पति के साथ वीडियो में अंग्रेजी में इसकी घोषणा कर रही है. साथ ही यह भी कह रही है कि उसके पति के परिवार के साथ कुछ बुरा होता है, तो इसके लिए उसका परिवार जिम्मेदार होगा.
वीडियो शादी का कर रही ऐलान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक लड़की इंग्लिश में कहती है कि मेरा नाम निकिता कुमारी है और मेरे पिता का नाम पिंटू पासवान है. लड़की अपना पता जमुई के दशमूला नगर बता रही है. वहीं, इस वीडियो में एक लड़का है जिसका नाम राजीव बता रही है और कह रही है कि 7 जुलाई 2025 को उसने राजीव कुमार से शादी कर ली है.
पति परिवार की सुरक्षा की गुहार
वीडियो में लड़की कह रही है कि राजीव कुमार उसका पति है, जिसके पिता का नाम सीताराम मांझी बता रही है, जो कि झिमेरिया का रहने वाला है. लड़की कह रही है कि उसके लव मैरिज में राजवी और उसके अलावा कोई और शामिल नहीं है. मैं अपने पति राजीव कुमार के साथ खुश हूं और हमेशा खुश रहूंगी. अगर मेरे पति राजीव कुमार के घर में कुछ गलत होता है तो इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार होगा.
मजेदार कमेंट लिख रहे यूजर्स
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर्स कह रहा है कि यह अपहरण का मामला लग रहा है. लड़की बंदूक की नोक पर पेपर पढ़कर बोल रही है. वहीं, एक यूजर करता है कि एग्जाम के लिए इतना रट लिया होता तो भागना नहीं पड़ता. एक यूजर लिखता है कि बबुनी के शहर के लागल बा हावा, औरी पढ़ावा.
नोट- जन मानस इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें-
महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देकर फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, महिला वकीलों ने की कार्रवाई की मांग






