- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: कोसी क्षेत्र में मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस दौड़ में ग्रामीण क्षेत्र के धावकों को इनाम जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा. मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को लाखों रुपया का इनाम दिया जाएगा. इसके लिए जागरूकता रथ चल रहा है, जो कई जिलों में घूम-घूमकर लोगों मिल्खा सिंह दौड़ में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहा है.
शहर शहर घूम रहा जागरूकता रथ
पांच दिवसीय जागरूक रथ यात्रा के तीसरे दिन यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक, शंकर चौक, महावीर चौक, सहरसा रेलवे स्टेशन, सोनबरसा कचहरी, सिमरी, बख्तियारपुर, कोपरिया, बनमा, इटहरी, रसलपुर, सोनबरसा राज, बिराटपुर, अतल्खा, पतरघट, बिशनपुर, मधेपुरा रेलवे स्टेशन तक रही. जिसमें दौड़ने वाले धावक का उत्साह देखने लायक था.

युवा खिलाड़ियों को किया जा रहा उत्साहित
यह प्रतियोगिता सहरसा से शुरू होकर मधेपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जिला के विभिन्न इलाकों से हो के खिलाड़ियों को उत्साहित कर रही है. आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह सचिव सुशील कुमार यादव ऊर्फ बबलू ने बताया कि इसके बाद जिला स्तर पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा.
मिलेंगे जबरदस्त इनाम
फाइनल के प्रथम विजेता को मोटरसाइकिल सहित कई आकर्षक इनाम दिए जाएंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद हेंब्रम, अमित यादव, रश्मि हेंब्रम, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, पप्पू कुमार, रोशन यादव, आकाश मिश्रा, दिनेश पंडित, मंगल पासवान आदि का योगदान महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा की ज्योति मिश्रा को ‘इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2025’, भूटान में किया जाएगा सम्मानित
सहरसा की भाग्यश्री ने नेपाल में लहराया परचम, इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड






