जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से मारकर किया जख्मी, वीडियो वायरल

By: Jan Manas

On: Sunday, July 20, 2025 9:55 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा के बिहारा थाना क्षेत्र के बारा गांव के वार्ड नंबर 3 में जमीन विवाद में खेत पटाने को लेकर बड़े भाई राम प्रवेश यादव, भतीजा रविन्द्र यादव के द्वारा छोटे भाई गिरधारी यादव को कुदाल से मारकर जख्मी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो की जांच

पुलिस अधिकारी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया. जिसके बाद बिहरा थानाध्यक्ष ने वीडियो का सत्यापन कराया तो मामला थाना क्षेत्र के बारा गांव के वार्ड नंबर 3 का बताया गया. जिसके बाद बिहरा थाना ने कार्रवाई करते हुए, आरोपी बड़े भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं जख्मी का सदर अस्पताल में चल रहा है.

तीन लोग गिरफ्तार

इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार की माने तो सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सत्यापन के लिए बिहरा थाना को भेजा गया. सत्यापन के बाद यह मामला बारा गांव बताया गया. जिसमें बड़े भाई राम प्रवेश यादव और भतीजा रविन्द्र यादव द्वारा कुदाल के पसाठ से मारकर जख्मी किया गया था. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

बढ़ रहा है जमीन विवाद में मारपीट का मामला

बता दें कि पिछले तीन दिनों में यह खेत में पानी पटाने, हल चलाने या खाद छिड़कने के विवाद में मारपीट का यह तीसरा मामला सामने आया है. तीन दिन पहले खेत में पानी पटाने के विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड के जवान के सीने में गोली मार दी गई थी. वहीं, उसके अगले दिन खेत में खाद छिड़कने के विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी और आज यह मामला सामने आया है. जमीन में विवाद में लगातार मारपीट की घटना बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में खेत में खाद छिड़कने के विवाद में मारपीट, गंभीर स्थिति में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

सहरसा में रिटायर्ड होमगार्ड जवान को गोली मारी, पानी पटाने को लेकर हुआ विवाद

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment