भारतीय रेलवे में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 17, 2025 10:12 AM

Google News
Follow Us

Patna: भारतीय रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के लिए 374 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeblw.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 10वीं पास 22 से 24 साल तक के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं. 5 अगस्त तक इच्छुक उम्मीदवार को फॉर्म भर लेना होगा.

उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आईटीआई के लिए 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए. नॉन आईटीआई के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए.

इस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो नॉन आईटीआई के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 साल और आईटीआई के लिए अधिकतम 24 साल रखी गई है.

कैंडिडेट को फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, पीएच, महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है. यानी कि उन्हें फॉर्म भरने में एक भी पैसे नहीं लगेंगे. वहीं, अन्य सभी कैटेगरी के कैंडिडेट को फॉर्म भरने में 100 रुपए लगेंगे.

लोकोमोटिव वर्क्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeblw.in पर जाएं. भर्ती लिंक पर क्लिक करें. जानकारी दर्ज करें. बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें. फाइनल सब्मिट कर सेव करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें.

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन की बात करें तो मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिर मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. लोकोमोटिव वर्क्स के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती, 12वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका

BSF कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

अग्निवीर वायु म्यूजिशियन की भर्ती, सिर्फ अनमैरिड भर सकते हैं फॉर्म

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment