- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मां भगवती विषहरी मंदिर, दीवारी में मंगलवार को पूजा अर्चना जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं की भीड़ में गर्भगृह में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रही 2 महिला चोर सीसीटीवी में कैद हुई.
सक्रिय था चोर गिरोह
मंदिर कमेटी टीम ने महिला चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों महिला चोर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में भीड़ का लाभ उठाकर चेन स्नैचिंग करने वाली यह महिला गिरोह पहले से सक्रिय था और त्योहार व विशेष अवसरों पर महिलाएं वारदात को अंजाम देती थी.
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर गिरफ्तारी
मंगलवार को जब एक महिला श्रद्धालु ने गर्भगृह से चेन काटने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया. वहां तैनात मंदिर कमेटी के पुजारी और सदस्य ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कुछ संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया. मौके पर तैनात पुलिस बल ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के पास से और संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं.
गिरोह की हो रही जांच
प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी सक्रिय रहा है. पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ कितने और लोग जुड़े हैं. तत्काल सोनबरसा कचहरी पुलिस दोनों महिला को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई है. मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
पानी मांगने पर दारोगा का सिर फोड़ दिया, होमगार्ड बहाली के दौरान हुई घटना
अपराधियों ने बेगूसराय में 3 युवकों को गोली मारी, एक की मौत, दो गंभीर
मधुबनी में पुलिस पब्लिक के बीच हिंसक झड़प, हथियार छीनने की कोशिश, कई राउंड फायरिंग






