मुसलमान आरजेडी के लालटेन में केरोसिन तेल है, पीके का लालू-तेजस्वी पर तंज

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 15, 2025 8:58 PM

Google News
Follow Us

Kishanganj: प्रशांत किशोर ने कहा कि मुसलमान आरजेडी के लालटेन में केरोसिन तेल हैं. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज किशनगंज में बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में जनसभा करने पहुंचे. किशनगंज के बहादुरगंज में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार में जारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान भाजपा का षड्यंत्र है.

PK ने चुनाव आयोग को घेरा

प्रशांत किशोर ने इस अभियान को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इसी वोटर लिस्ट से वोट लेकर मोदी जी पीएम बन गए. यह तो भाजपा और नीतीश कुमार बताएं कि उनकी सरकार के दौरान नेपाल और बांग्लादेश के नागरिकों का नाम बिहार की मतदाता सूची में कैसे जुड़ गया. नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि नेपाल और बांग्लादेश के लोग बिहार के संसाधनों और सुविधाओं का लाभ कैसे उठा रहे हैं.

वोटर लिस्ट के लिए लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आपकी नागरिकता तय नहीं कर सकता है. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से कटता है तो आप जन सुराज से संपर्क करिए. हमलोग आपकी लड़ाई लड़ेंगे. प्रशांत किशोर ने आगे एक सवाल के जवाब में राजद पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल लालू-राबड़ी की सरकार थी, 3 साल तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम रहे. 18 सालों में उन्होंने सीमांचल के युवाओं की शिक्षा, रोजगार के लिए क्या किया? असल में राजद मुस्लिमों को अपने लालटेन का किरासन तेल समझता है.

लालटेन में केरोसिन तेल बन कर जल रहे

उन्होंने कहा कि मुसलमान इनके लालटेन में किरासन तेल बन कर जल रहा है. मुसलमानों के बच्चों का भविष्य जल रहा है और रौशनी लालू यादव के घर पर हो रही है. किशनगंज के मुस्लिमों के घर में अंधेरा है, आपके बच्चे बाहर जाकर 10-12 हजार की नौकरी के लिए संघर्ष करते हैं. लेकिन आपका वोट लेकर लालू-तेजस्वी अपने घर में रौशनी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के सूत्र-मूत्र पर किया हमला, कहा- इनका बैकग्राउंड और संस्कार ही ऐसा है

बिहार की कानून व्यवस्था पर PK का तंज, कहा- सम्राट चौधरी को कानून-व्यवस्था की क्या समझ

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- PK ने व्यवस्था परिवर्तन की बात जन-जन तक पहुंचाया

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2025

October 10, 2025

October 9, 2025

October 7, 2025

October 7, 2025

October 3, 2025

Leave a Comment