सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला समेत चार लोग घायल

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 15, 2025 2:07 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट की घटना घटी है. एक पक्ष के लोगों के घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की. इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जमीन विवाद में मारपीट

सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के साफाबाद बरियाही बाजार वार्ड 10 में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है. जिस मारपीट में दो महिला और दो पुरुष बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जमीन की हो रही थी घेराबंदी

सभी जख्मी का नाम जयराम ताती, मिथिलेश कुमार, अमेरिका देवी और संगीता देवी बताया जा रहा है. इस मामले में जख्मी का पुत्र मिथिलेश कुमार ने बताया कि पूर्व से ढाई कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसको लेकर रघुनाथ ताती जबरन बांस का खूंटा और तात से घेर रहा था.

घर में घुसकर की गई मारपीट

मेरे पिता मना करने गए तो रघुनाथ ताती, रतन कुमार, सज्जन कुमार, रोशन कुमार, सुनीता देवी, रामविलास ताती, रिंकू देवी और अन्य लोगों के द्वारा मेरे पिता और मेरे परिवार के साथ घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे. मारपीट में दो महिला और दो पुरुष बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, महिला को घर से खींचकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

LJP नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी के साथ भी मारपीट

सहरसा की ये खूनी जमीन, मिट्टी भरवाने के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment