LJP नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी के साथ भी मारपीट

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, June 24, 2025 12:03 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) के नेता के बेटे की हत्या दी गई है. वहीं, उनकी पत्नी के साथ के साथ भी मारपीट की गई है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में इलाके लोगों में आक्रोश है.

पीट-पीटकर हत्या

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नम्बर- 10 में आपसी विवाद में बदमाशों ने सलखुआ प्रखंड के लोजपा (R) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के पुत्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. जबकि प्रखंड अध्यक्ष की पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

घर में घुसकर की मारपीट

मृतक युवक का नाम 24 वर्षीय राकेश कुमार है जबकि घायल महिला का नाम रंभा देवी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है बीते देर शाम जब मृतक राकेश कुमार और उसकी मां रंभा देवी अपने घर में थी तभी बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और बेरहमी से पिटाई करने लगे. जिसके बाद लोगों ने घायल अवस्था में दोनों मां बेटे को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने राकेश कुमार कुमार को मृत घोषित कर दिया.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना से नाराज लोजपा आर के नेता और कार्यकर्ताओं ने इस घटना में शामिल लोगों पर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-

अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने रास्ते हटाने के लिए बनाया खौफनाक प्लान

दबंगों ने शादी के लिए किया नाबालिग का अपहरण, पुलिस कार्रवाई के बदले कर रही प्रताड़ित, एसपी से न्याय की गुहार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment