Begusarai: बेगूसराय में 3 युवकों को गोली मारी गई है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चार की संख्या में आए अपराधियों ने 7 राउंड फायरिंग की. मौके पर एसपी समेत चार थानों की पुलिस पहुंच चुकी है. घटना स्थल पर 20 फीट तक खून के निशान देखने का मिला.
तीन लोगों को मारी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास अपराधियों ने तीन युवकों को गोली मार दी है. सुबह करीब साढ़े 11 बजे मृतक अमित कुमार अपने स्टाफ के साथ बैरियर पर बैठा था. इस दौरान 2 मोटरसाइकिल से 4 अपराधी पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें तीन लोगों को गोली लगी. सभी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि बाकी दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों के नाम शुभम और प्रिंस है.
एसपी कर रहे हैं कैंप
यह घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है. मौके पर बेगूसराय के एसपी मनीष घटना स्थल पहुंच गए हैं. वहीं, चार थानों के पुलिस पर मौके पर कैंप कर रही है. एसपी ने कहा कि सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास युवकों को गोली लगने की बात सामने आई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
डिप्टी सीएम मंत्री ने क्या कहा
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधी बचेंगे नहीं. हमने पहले भी कहा कि जिस भाषा में अपराधी समझेंगे उसी भाषा में कार्रवाई हो रही है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अराजकता उत्पन्न करने वाले बीच-बीच में सत्ता में आ जाते हैं, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है. वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अपराध की घटनाओं की समीक्षा हम लोग कर रहे हैं. मॉनिटरिंग की जा रही है. बता दें कि जुलाई महीने में 10 दिनों में 28 से अधिक लोगों की हत्या बिहार में हो चुकी है.
ये भी पढ़ें-
पूर्णिया में पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, डायन बिसाही का मामला






