Patna: अगर आपके पास बीई, बीटेक की डिग्री है और आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. गुजरात बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती होने वाली है. गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gsecl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन में 135 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी आई है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जूनियर इंजीनियर के लिए संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, गुजरात का लेंग्वेज आना भी कैंडिडेट के लिए जरूरी है. आवेदन शुल्क की बात करें तो यह अभी जारी नहीं की गई है.
इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम 35 साल रखे गए हैं. वहीं, आरक्षित, ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम 40 साल रखे गए हैं. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- ऑफिशियल वेबसाइट gsecl.in पर जाएं. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस पे करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें. आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
जहां तक उम्मीदवारों के चयन की बात है तो इसके लिए टियर 1 एग्जाम होंगे. फिर टियर 2 एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट को मौका दिया जाएगा. टियर- 2 एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
SSC MTS: मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 1075 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
IBPS में आईटी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर समेत 310 पदों पर भर्ती, ये डिग्री होना जरूरी
मध्यप्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती, इन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य





