Saharsa: सहरसा में निगरानी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. रिश्वत लेते सीओ और राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं. भ्रष्ट और घूसखोर अंचलाधिकारी और कर्मचारी को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. सहरसा जिले के पतरघट सीओ और राजस्व कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ा है. 20 हजार रुपए रिश्वत लेते ये लोग गिरफ्तार हुए हैं.
सहरसा में निगरानी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है जहां पतरघट अंचल अधिकारी राकेश कुमार को 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा गया है. बताया जा रहा है कि जमीन मालिक कैलाश यादव ने इसकी जानकारी विजिलेंस की टीम को दी. वैसे ही निगरानी विभाग की टीम ने धाबा बोल दिया और रिश्वत लेते अंचल अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा.
जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि कैलाश यादव के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार रिश्वत मांग रहे हैं. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई. कैलाश यादव ने बताया कि पतरघट अंचल अधिकारी राकेश कुमार ने जमीन दाखिल खारिज करने के नाम पर घूस लिया है. विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है.
अधिकारी रिश्वत की मांग करते हैं. मुझसे भी 20 हजार की मांग की गई थी. वहीं इसकी जानकारी उन्होंने निगरानी विभाग को दी और रिश्वत का पैसा देने के साथ ही निगरानी विभाग की टीम ने धावा बोल दिया और उनकी गिरफ्तारी हो गई.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में नशे के कारोबार पर चोट, पिकअप-कार से बरामद हुए 13 लाख कोरेक्स कफ सिरप






