- रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार गुप्ता
Bettiah: बेतिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को लेकर NH 727 जाम कर दिया है. चुनाव आयोग के मतदाता सूची सत्यापन के आदेश के खिलाफ महागठबंधन ने बेतिया में विरोध प्रदर्शन किया है. स्टेशन चौक पर राजद माले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सड़क जाम कर दिया वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई. माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता, राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने बताया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रही है. तीन करोड़ वोटर को वोटर लिस्ट से बाहर करना चाहती है. चुनाव आयोग के खिलाफ आज की बंदी है. बंदी से पूरा शहर अस्त व्यस्त हो गया है.
शहर की सड़कों पर महागठबंधन के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, माले सहित अन्य दलों के नेता बेतिया स्टेशन चौक के समीप इकट्ठा हुए, जहां से संयुक्त रूप से लोगों ने प्रदर्शन जुलूस निकाला है. यह प्रदर्शन शहर के विभिन्न चौक चौराहा से होता हुआ स्टेशन चौक तक पहुंचा. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद कराया. साथ ही सरकार के विरोध में गगनभेदी नारे भी लगाए.

जुलूस में शामिल राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण जो कराया जा रहा है, इसका हमलोग विरोध करते हैं. जानबूझकर मतदाताओं को वोट से वंचित करने को लेकर यह कार्य कराया जा रहा है. इसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं.
महागठबंधन के द्वारा शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग के फैसलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे मतदाता पूर्ण निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह एकपक्षीय है. उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के ज़रिए दलित, अल्पसंख्यक एवं गरीब तबकों के वोटिंग अधिकारों को छीना जा रहा है. जिससे बिहार में व्यापक आक्रोश फैल गया है.
ये भी पढ़ें-
राहुल तेजस्वी को पुलिस ने चुनाव आयोग जाने से रोका, बोले- BJP-RSS नेताओं की तरह बोल रहा चुनाव आयोग






