- रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण
Madhubani: मधुबनी में सीतामढ़ी के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सिनुआरा में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की बड़ी ही निर्ममता के साथ हत्या की गई है. काफी देर तक थाना क्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा. बाद में बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
सीतामढ़ी का रहने वाला था मृतक
सूत्रों के अनुसार उसकी एक आंख भी निकाल ली गई है और शरीर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमला किया गया है. युवक की पहचान उसके पास से मिले मोबाइल से हुई जो कि रवि मंडल नाम का है. वह सीतामढ़ी जिले के परिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
सीमा पर शव होने का कारण थानों का विवाद
शव जहां मिला है वह सीतामढ़ी जिले और बेनीपट्टी थाना की सीमा से सटा हुआ है. ऐसे में घटना की खबर मिलने के बाद चरौत थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि चरौत थाना पुलिस को वापस लौटना पड़ा. बेनीपट्टी थाना की सीमा क्षेत्र में युवक का शव मिलने के कारण अब मामले की जांच बेनीपट्टी थाना के जिम्मे है.
जांच में जुटी बेनीपट्टी पुलिस
ऐसे में मौके पर पहुंचे बेनीपट्टी थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह सहित पुलिस टीम मामले को लेकर जानकारी जुटाते हुए जांच में जुट गई है. इधर घटना की जानकारी आस पास के क्षेत्र में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. परिजनों को भी मामले सूचना दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें-
पूर्णिया में पांच लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, डायन बिसाही का मामला
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, अपने नाम कराना चाहती थी जायदाद






