Patna: बैंकिंग सेवा में खुले रोजगार के द्वार खुले हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी का मौका है. ग्रेजुएट्स उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं. सैलरी 64 हजार से ज्यादा होगी. बिहार के 13 बैंकों में क्लर्क के 257 पदों पर भर्ती निकली है. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में क्लर्क के पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो गई है. उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 10 जुलाई तय की गई है.
कैंडिडेट के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कंप्यूटर का नॉलेज भी कैंडिडेट को होना चाहिए, इसके बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA) होना चाहिए.
इस उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष रखी गयी है. आयु सीमा की गणना 1 जून 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में 1000 रुपए लगेंगे. वहीं, एससी, एसटी, पीएचडी कैटेगरी के कैंडिडेट को आवेदन के लिए 800 रुपए देने होंगे.
आवेदन की प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाएं. Registration Form लिंक पर क्लिक करें. जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद सब्मिट कर दें. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें.
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन के लिए पहले प्रीलिम्स एग्जाम होंगे उसमें पास होने वाले कैंडिडेट को मेन्स एग्जाम देने के बाद मौका मिलेगा. इसमें पास होने के बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2025 है.
यहां भी है वैकेंसी-
रेलवे में टेक्नीशियन की भर्ती, 6180 पदों पर निकली है वैकेंसी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर की भर्ती, 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य
झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भर्ती, लॉ की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन





