पूरा परिवार मिलकर चला रहा था अवैध हथियार का नेटवर्क, STF ने ऐसे खोज निकाला जखीरा

By: Jan Manas

On: Monday, June 23, 2025 10:04 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार कारोबार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला है. सोहसराय और भागन बिगहा थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में पुलिस ने 834 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

पूरा परिवार मिलकर चला रहा था नेटवर्क

इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूरा परिवार मिलकर यह गोरखधंधा कर रहा था. इस नेटवर्क में कई और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है. पुलिस इनके बारे में पता कर रही है.  

छापेमारी के दौरान 717 कारतूस मिले

सदर डीएसपी नूरुल हक ने कहा कि कि एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सबसे बड़ी बरामदगी सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर स्थित अभिजीत उर्फ रॉबिन यादव के किराए के मकान से हुई, जहां से विभिन्न बोर के 717 कारतूस मिले. मौके से अभिजीत का साला विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

चार लोग गिरफ्तार

वहीं, अभिजीत के भागन बिगहा स्थित पैतृक घर से 117 कारतूस बरामद किए गए. यहां से उसके पिता राजेंद्र प्रसाद, पत्नी निक्की कुमारी और बहन निभा कुमारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार यह धंधा पूरा परिवार मिलकर चला रहा था. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. वहीं पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर इतने बड़े मात्रा पर कारतूस कहां से ये लोग लेकर आए थे. वहीं, कारतूस इकट्ठा करने का मकदस क्या है?

ये भी पढ़ें-

अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने रास्ते हटाने के लिए बनाया खौफनाक प्लान

दबंग कर रहे दिव्यांग दंपती की जमीन पर कब्जा, कार्रवाई से कतरा रहा थाना, एसपी से न्याय की गुहार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment