अवैध संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने रास्ते हटाने के लिए बनाया खौफनाक प्लान

By: Jan Manas

On: Monday, June 23, 2025 9:38 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- संदीप कुमार

Rohtas: रोहतास जिले के डिहरी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या में उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और फिर प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर साजिश को अंजाम तक पहुंचाया.

पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना

मृतक की पहचान मो. अशरफ के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने मो. अशरफ की पत्नी रेशमा खातून, उसके प्रेमी इफ्तिखार हसन और एक अन्य आरोपी जमशेद को गिरफ्तार किया है. घटना 22 की जून की रात की है, जब डिहरी नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि डिहरी थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले में रेशमा खातून नामक महिला के घर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मो. असरफ की लाश घर में पड़ी हुई थी और पत्नी मौके से गायब थी.

प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस ने छानबीन की और पाया कि रेशमा खातून का अपने प्रेमी मो. इफ्तिखार हसन के साथ अवैध संबंध था. मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. 22 जून की रात मो. अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी गई.

बेटे ने बताई हत्या की कहानी

इस हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी इफ्तिखार हसन, उसका दोस्त जमशेद और रेशमा खातून ने मिलकर योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार हत्या के समय मो. अशरफ का बेटा भी घर में मौजूद था, जिसने अगले दिन रोते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक रोहतास रौशन कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

दबंग कर रहे दिव्यांग दंपती की जमीन पर कब्जा, कार्रवाई से कतरा रहा थाना, एसपी से न्याय की गुहार

दबंगों ने शादी के लिए किया नाबालिग का अपहरण, पुलिस कार्रवाई के बदले कर रही प्रताड़ित, एसपी से न्याय की गुहार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment