बिहार में मानसून आ गया, 20 जून तक सभी जिलों एक्टिव होगा मानसून, 10 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 17, 2025 2:17 PM

Google News
Follow Us

Patna: मानसून बिहार में प्रवेश कर चुका है. किशनगंज, पूर्णिया के रास्ते मंगलवार को मानसून ने बिहार में दस्तक दी है. कटिहार, बांका, किशनगंज और औरंगाबाद में सुबह सुबह जमकर बारिश हुई. वहीं,10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

38 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शेखर ने कहा कि आज किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते बिरा में मानसून पहुंचा है. 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, सभी 38 जिलों में बारिश हो सकती है. 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 28 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा और समस्तीपुर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सोमवार को राजधानी पटना समेत 12 जिलों में बारिश हुई. इस जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं. पिछले 24 घंटे में भागलपुर, बक्सर, बगहा, लखीसराय, कैमूर, सीतामढ़ी, कटिहार और बेतिया में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है. इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं.

25 जून तक सभी जिलों में बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पूरे बिहार में 20 जून तक मानसून एक्टिव हो जाएगा. आज से लेकर 25 जून तक अलग-अलग समय में अलग-अलग जिलों में बारिश होगी. पटना समेत 28 जिलों में जहां यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-

बिहार के 34 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट, इन जिलों पारा जा सकता है 42 के पार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment