Patna: बिहार के लोगों को जल्द ही गर्मी से निजात मिलने वाली है. पटना, नालंदा, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत 34 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. वहीं, चार जिलों में लू चलने की भी आशंका जाहिर की गई है. भोजपुर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में पारा 42 डिग्री के ऊपर जा सकता है.
इस वजह से लग रही गर्मी
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि नमी की मात्रा वायुमंडल के निचले स्तर पर अधिक बनी हुई है और हवा की गति भी काफी धीमी है, इसलिए लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है. पिछले 24 घंटों से लोगों को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है.
42 डिग्री के पार जा सकता है पारा
मौसम विभाग ने रोहतास जिले के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, लोगों से अपील की गई है कि धूप और गर्म हवा के समय घर से बाहर न निकलें, घरों में ही रहें. यहां पर अधिकतम तापमान के 42 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग का मानना है कि अभी दो-तीन तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. 15 से 17 जून के बीच बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है.
यहां पर बारिश तूफान की आशंका
बिहार के 34 जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी जल सकती है. मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सेखपुरा, पटना, गया, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, नवादा, जहानाबाद, कैमूर और बक्सर में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे खड़ा न हों. आकाशीय बिजली के दौरान सतर्कता बरतें और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का ख्याल रखें.






