Siwan: बिहार में एक और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. राज्य के सिवान जिले एक गैंग रेप की घटना घटी है. गैंग रेप की यह घटना महाराजगंज अनुमंडल थाना क्षेत्र की है. छत पर सो रही युवती को कुछ लड़के उठाकर ले गए और उनके साथ कुकर्म किया.
महाराजगंज में दुष्कर्म
घटना के बारे में बताया जाता है कि सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात युवती अपने परिवार के साथ सो रही थी, उसी समय दो लड़के आए, मुंह बंद कर उसे वहां से उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब पीड़ित थाने में शिकायत लेकर पहुंची तब इस मामले की जानकारी हुई.
छत से उठाकर ले गए लड़के
थाना में दी गई सूचना के मुताबिक युवती अपने घर की छत पर सोई हुई थी. तभी गांव के ही दो युवक उसकी छत करीब दो बजे रात को आए. युवती का मुंह बंद कर गोद में उठा लिया और झाड़ी में ले गए. फिर दोनों ने बारी बारी से रेप किया.
पीड़ित की मां और चाचा के साथ मारपीट
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म के बाद लड़की को वहीं छोड़कर दोनों लड़के भाग गए. वहां से किसी तरह वह घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. जब इसकी शिकायत आरोपी के घर में की गई तो आरोपी के पिता ने चार पांच लोगों के साथ मिलकर पीड़ित की मां और चाचा के साथ मारपीट की.
पुलिस कह रही प्रेम प्रसंग का मामला
इस मारपीट में पीड़ित की मां और चाचा घायल हो गए हैं. जिसकी शिकायत भी स्थानीय थाना में की गई है. उधर महाराजगंज थाना प्रभारी संजीत कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
पटना में डबल मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों परिवार के तीन लोगों पर की फायरिंग, लोगों ने बनाया वीडियो
सहरसा में पुलिस जवान की हत्या, परिजनों ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप, बेहोशी की हालत में मिले






