पटना में डबल मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों परिवार के तीन लोगों पर की फायरिंग, लोगों ने बनाया वीडियो

By: Jan Manas

On: Monday, June 9, 2025 5:59 PM

Google News
Follow Us

Patna: सोमवार की सुबह बिहार की राजधानी पटना में एक परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई है. अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी और उनकी बेटी पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग कर अपराधी वहां से फरार हो गए. तीनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं घर के मुखिया की हालत गंभीर बताई जा रही है.

रिटायर्ड नर्स के घर फायरिंग

गोलीबारी की यह घटना न्यू अरफाबाद कॉलोनी की है, जो कि आलमगंज थाना क्षेत्र में आता है. एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और उनकी बेटी को अपराधियों ने जटाही मंदिर के पास घर में घुसकर गोली मार दी. घायल अवस्था में धनंजय मेहता ने कहा कि दो लोग बाइक से आए थे, उन्होंने गोलियां चलाई. मुझे नहीं पता कौन थे वे.

आपसी विवाद में हत्या की आशंका

फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से आराम से फरार हो गए. हत्याकांड के बाद खून सीढ़ियों पर बिखरा दिखा. शुरुआती जांच में मोहल्ले के आपसी विवाद का मामला सामने आया है. एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि पड़ोसी से विवाद की घटना हुई है.

“एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारी गई है. अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. पिता को पैर में गोली लगी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.”- अतुलेश झा, एसीपी, पटना सिटी

घर के बाहर लोगों ने बनाया वीडियो

घर के बाहर मौजूद लोगों ने फायरिंग करते हुए भाग रहे अपराधियों का वीडियो बना लिया. जिसमें एक बाइक और दो लोग दिख रहे हैं. दोनों ने हेलमेट पहन रखा है. 9 सेकंड के वीडियो फुटेज में अपराधी तीन बार हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में किसान की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी कमरे में बंद होकर तोड़ा दम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment