पटना में पीएम मोदी का रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर की दिखी झलक

By: Jan Manas

On: Thursday, May 29, 2025 8:37 PM

Google News
Follow Us

Patna: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए. दोपहर बाद पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे. जहां पर पहले से राज्यपाल आरिफ मो. खान और सीएम नीतीश कुमार उनके स्वागत के लिए मौजूद थे. उनके साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया.

एयरपोर्ट का उद्घाटन और शिलान्यास

एयरपोर्ट के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ, जो बीजेपी ऑफिस पर पहुंचकर खत्म हुआ. साढ़े पांच किलोमीटर तक के रोड शो के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की कई जगहों पर झलक दिखी. रास्ते में ऑपरेशन सिंदूर की ही चर्चा चल रही थी. सड़कों पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने डमरू और ढोल बजाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

रोड शो में ऑपरेशन सिंदूर की झलक

पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आए हैं. रोड शो के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बेली रोड के किनारे लोगों की भीड़ जमा थी. पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बिहार बीजेपी ऑफिस पीएम का काफिला पहुंचा. रोड शो के दौरान लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया.

नेताओं के साथ चुनाव पर चर्चा

पीएम मोदी का काफिला बीजेपी ऑफिस पहुंचा. वहां पर काफी देर तक पीएम मोदी ने राज्य स्तर के नेताओं के साथ बातचीत की. आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ रणनीति बनाई गई. साथ ही नेताओं को टिप्स दिए गए. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और फिर उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा भी नेताओं को दिया गया. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment