Patna: भारत समेत कई देशों में एक सात वनप्लस अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. OnePlus 13s की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से जारी कर दी गई है. कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है. ग्राहकों को इसका बेसब्री से इंतजार था. जबरदस्त फीचर के साथ बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है
जबरदस्त है प्रोसेसर
OnePlus 13s के प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. जो एक प्लैगशिप चिपसेट है. यह चिपसेट Cryo-Velocity वेपर चैंबर के साथ आएगा. भारत में 5 जून को दिन के 12 बजे OnePlus 13s को लॉन्च किया जाएगा. ब्लैक वेलवेट, पिंक स्टिन और ग्रीन सिल्क तीन कलर में इस फोन को बाजार में उतारा जा रहा है. ग्रीन सिल्क कलर का मोबाइल सिर्फ भारत के बाजारों में ही मिलेगा.
7 घंटे तक गेम खेलने पर भई स्टेबल रहेगा फ्रेम रेट
कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि OnePlus 13s को हेवी टास्क करके चेक किया गया है. इस फोन पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी कि BGMI तब तक खेला गया जब तक कि फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म नहीं हो गई. सात घंटे तक लगातार खेम खेलने पर भी फ्रेम रेट बिल्कुल स्टेबल रहा. कंपनी की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि OnePlus 13s से व्हाट्सएप कॉल 24 घंटे तक और इंस्टाग्राम पर 16 घंटे तक कंटेंट ब्राउज़िंग कर सकते हैं.
AI टूल्स भी है बड़े काम का
इसके अलावा OnePlus 13s में 6.32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. बैक कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर आकार वाला है, जिसके अंदर वर्टिकल पिल शेप की दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं. इसमें एक नहीं प्लस की को शामिल किया गया है, जो अलर्ट स्लाइडर को रिप्लेस करेगा. फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे फीचर भी मौजूद रहेंगे.






