Hyderabad: तेलंगाना की एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 12 मजदूरों की मौत हो गई है. इन 12 मजदूरों 6 बिहार के बताए जा रहे हैं. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया के सिगाची इंडस्ट्री में यह धमाका हुआ है. सुबह सवा आठ बजे से साढ़े 9 बजे के बीच यह धमाका हुआ. धमका के बारे में बताया जाता है कि इतना तेज था कि मजदूर 100 मीटर दूर जाकर गिरे. बिहार के 6 मजदूरों की मौत पर सीएम ने चिंता व्यक्त की है.
पीएम ने की 2 लाख मदद की घोषणा
घटना के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री ने पोस्ट कर दुख जताया है. साथ ही पीएम नेशनल रिलीफ फंड से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है.
नीतीश ने भी दिए दो लाख
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के शवों को बिहार लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, उन्होंने भी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है.
फैक्ट्री में थे 150 लोग
घटना के वक्त फैक्ट्री में 150 लोग मौजूद थे. वहीं, ब्लास्ट वाली जगह पर घटना के वक्त 90 लोग मौजूद थे. घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ, डीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लग गई. धमका के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन रिएक्टर में तेजी से केमिकल रिएक्शन के कारण विस्फोट की आशंका जताई जा रही है.
100 मीटर दूर तक फेंका गए मजदूर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्लास्ट इतना तेज था कि काम करने वाले मजदूर करीब 100 मीटर दूर तक फेंका गए. कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि अधिकतर मजदूर बिहार, यूपी, एमपी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के थे. एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं, वहीं, 40 अन्य स्टाफ भी एक शिफ्ट में काम करते हैं.
ये भी पढ़ें-
रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान बना रहे थे वीडियो, गहरे पानी में डूबे






