Noida: बिहार के देवरिया की रहने वाली महिला के पेट से 6 किलो का ट्यूमर डॉक्टरों ने निकाला है. 28 साल की पूनम देवी पेट दर्द और भारीपन से परेशान थी. उसे देखकर 9 महीने की गर्भवती महिला जैसा लगता था. ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है.
बिहार से इलाज के लिए पहुंची नोएडा
दादरी स्थित संतोष नर्सिंग होम में डॉ. मंजू सिद्धार्थ ने महिला के पेट से साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला है. महिला स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है. डॉ. मंजू ने बताया कि बिहार के देवरिया जिले की रहने वाली 28 साल की पूनम देवी है. जो पेट दर्द और पेट में भारीपन की समस्या लेकर अस्पताल आई थीं. उस समय उनके पेट की स्थिति नौ महीने की गर्भवती महिला की तरह दिख रही थी.
डॉक्टरों ने पेट से निकाला 6 किलो का ट्यूमर
डॉ. मंजू ने बताया कि जांच और एमआरआई के बाद पता चला कि महिला की दाहिनी अंडेदानी में बहुत बड़ा ट्यूमर (रसोली) थी. जिसे ओवेरियन सिस्ट भी कहा जाता है. ऐसे में हमने ऑपरेशन करने का फैसला किया. ऑपरेशन के दौरान साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला है. इसके बाद महिला की हालत ठीक है और चौथे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
ऑपरेशन में इनकी भूमिका अहम
डॉ. मंजू ने बताया कि इतना बड़ा ट्यूमर 100 में एक-दो महिलाओं में ही देखने को मिलता है. महिला को तीन बच्चे हैं और सभी स्वस्थ हैं. अब महिला 10 दिन बाद अस्पताल फिर से चेकअप कराने आएगी. इस ऑपरेशन में डॉ. मंजू के साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ. अब्दुल सलाम, सहायक शशि भूषण कुमार और संजू कुमारी ने सहयोग किया.
ये भी पढ़ें-
उम्र के हिसाब से आपको कितनी नींद की जरूरत है? डॉक्टर बता रहे हैं हर उम्र के लिए आदर्श घंटे






