ट्रेन की छत पर चढ़कर हाई टेंशन तार को पकड़ लिया युवक, काफी देर तक तड़पता रहा

By: Jan Manas

On: Sunday, June 1, 2025 8:18 PM

Google News
Follow Us

संवाददाता- विकास कुमार, सहरसा

Saharsa: बिहार के सहरसा जिले के कोपरिया स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया और हाई टेंशन तार को पकड़ लिया. जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. करंट लगने के बाद तुरंत वह झुलस कर गिर गया और तड़पता रहा.

झुलसकर नीचे गिरा युवक

सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर खड़ी माल गाड़ी के डब्बे पर चढ़कर एक युवक ने अचानक से हाई टेंशन तार को छू लिया. इधर हाई टेंशन तार के छूते ही युवक बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया. इस दौरान लोगों की नजर पड़ी और लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सलखुआ पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

ससुराल आया था एजाज

इस पूरी घटना का विडियो भी सामने आया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि माल गाड़ी के डब्बे पर चढ़ा हुआ युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद बुरी तरह झुलस कर तड़प रहा है. जख्मी युवक की पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी 22 वर्षीय एजाज हक के रूप में हुई हैं.

किसकी लापरवाही

जानकारी के मुताबिक युवक का ससुराल सलखुआ में ही है. हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कोपरिया स्टेशन पर खड़ी एक माल गाड़ी पर युवक चढ़ गया और हाइटेंशन तार को छू लिया जिसके बाद युवक बुरी तरह झुलस गया. स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर युवक कैसे चढ़ गया इस बड़ा सवाल है, क्या इसके लिए स्टेशन प्रबंधक जिम्मेदार या कोई और?

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment