Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में एक आश्रम में कुकर्म हुआ है. यहां रहने वाली 29 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. आश्रम संचालिका के भाई ने ही रेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आश्रम की संचालिका और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, आरोपी अभी भी फरार है.
गुरुकुल शांति धाम में रेप की घटना
गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में गुरुकुल शांति धाम आश्रम है, जिसमें यह घिनौनी हरकत हुई है. आश्रम में 29 साल की एक महिला जो कि सितंबर 2024 से यहां रहती थी, उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. घटना के बाद से महिला अपना सामान लेकर यहां से जा चुकी है. महिला ने कौशांबी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.
बेहोशी की मिलाकर पिलाई कोल्ड ड्रिंक
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह अनाथ है उसके परिवार में कोई नहीं है. साल 2024 के सितंबर में वह इस आश्रम में आई थी. वह आश्रम की देखरेख किया करती थी. उसको कुछ दिनों बाद साध्वी की पदवी देने का लालच दिया गया था. लेकिन एक दिन उसको बेहोशी की दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.
वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
महिला के मुताबिक जब वह होश में आई तो उसको एक न्यूड वीडियो दिखाया गया. जिसके बाद धमकी दी गई कि इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने इस मामले में आश्रम संचालिका दिव्या योग माया सरस्वती माता जी और उनके सहयोग सहयोगी राधिका और शबनम को अरेस्ट कर लिया है. जबकि संचालिका का भाई आरोपी गोकुल फरार है.
फिलहाल यह आश्रम बिल्कुल खाली हो चुका है. लेकिन इसमें काफी महिलाएं रहती थी. पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि इस महिला के अलावा किसी और महिला का तो शारीरिक शोषण नहीं किया गया है.






