- रिपोर्ट- मानस मिहिर
Madhubani: मधुबनी शहर के संकट मोचन मंदिर के पास जेम्स फोर्ड हॉस्पिटल में दो दिवसीय मेगा मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है. 20 नवंबर और 21 नवंबर 2025 को हॉस्पिटल कैंपस में मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में कोई भी व्यक्ति आकर अपना फ्री चेकअप करा सकता है.
हॉस्पिटल की व्यवस्था से मरीज खुश
मेडिकल कैंप में फ्री चेकअप के साथ साथ जांच और दवा का वितरण भी निशुल्क किया जा रहा है. दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम आकर यहां पर इस कैंप में आने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इस मेगा मेडिकल कैंप में मधुबनी जिले के सुदूर गांव के सभी वर्गों के लोग पहुंचे. कैंप में दूर दराज से आए मरीजों ने हॉस्पिटल की व्यवस्था की जमकर तारीफ की.

मेदांता के डॉक्टर ने क्या कहा
दिल्ली मेदांता के डॉक्टर विजय शर्मा ने कहा कि इस दो दिवसीय मेडिकल कैंप में अलग अलग डिपार्टमेंट के डॉक्टर आए हुए हैं, जिसमें से न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, पेट दर्द के डॉक्टर हैं, ऑर्थोपेडिक, जोड़ों के दर्द के डॉक्टर हैं, जनरल फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास अधिकतर पेशेंट सिर दर्द और कमर दर्द की परेशानी वाले आ रहे हैं.

डॉ. जीके गिरी ने क्या कहा
जेम्स फोर्ड अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जीके गिरी ने कहा कि मेगा मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन हॉस्पिटल की वर्षगांठ के मौके पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरा मिशन है स्वस्थ मिथिला स्वस्थ भारत, एक भाव है इसके पीछे एक मिशन है इसके पीछे. इस मिशन का उद्देश्य है कि मिथिला से हर एक परिवार को स्वस्थ बनाना. स्वस्थ बनाने का मतलब यह होता है कि पूर्ण स्वास्थ्य इसका मतलब होता है कि मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का स्वास्थ होता है. उन्होंने कहा कि फिजिकल हेल्थ के लिए मेडिकल साइंस और मेंटल हेल्थ के लिए स्पिरिचुअल साइंस, दोनों चीजों को समावेश करके एक पूर्ण स्वास्थ्य हमलोग प्राप्त कर सकते हैं, यही हमारा मिशन है.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी डीएम की समीक्षा बैठक, कहा- पत्राचार से नहीं चलेगा काम, करना होगा समाधान






