- रिपोर्ट- पांडव कुमार यादव
Madhubani: तीन जून को महाराजगंज में हुई चोरी की घटना का मधुबनी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर से तीन चोर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं. पुलिस गिरफ्तार चोर की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.
3 जून को हुई थी चोरी
मधुबनी सदर डीएसपी राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा 3 जून 2025 को विवेक पंजियार के महाराजगंज वार्ड नंबर 8 स्थित वेयरहाउस गोदाम से अज्ञात चोरों के द्वारा एक फ्रिज, वाशिंग मशीन, बैटरी, स्टेबलाइजर एंड इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की गई थी. इसके आलोक में नगर थाना में द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया.

चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं टेक्निकल टीम के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मुजफ्फरपुर से चोरी के समान सहित तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के उपरांत न्यायालय भेजा जा रहा है. साथ ही गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली सफलता
सदर डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास जो टेक्निकल सेटअप थे, उसको हमने यूज किया. लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया. जैसे जैसे लिंक मिलता गया कार्रवाई शुरू किया. मधुबनी से हम लोग आगे बढ़ते गए और मुजफ्फरपुर तक पहुंचे. इसी क्रम में कल जब सब साक्ष्य स्पष्ट हो गए तब कार्रवाई की. मुजफ्फरपुर से चोरी के सामान भी बरामद किए गए. वहीं, तीन चोर को गिरफ्तार भी किया गया.
ये भी पढ़ें-
सहरसा पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, इस वजह से की थी जान से मारने की कोशिश






