- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: बिहार में सामाजिक नव निर्माण स्वस्थ और शिक्षित समाज, बुजुर्गों का सम्मान महिलाओं का उत्थान एवं बिहार को एक नई पहचान दिलाने के लिए स्वाधीनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी. साथ ही सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया के सभी 17 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी.
स्थापना दिवस पर स्वाधीनता रैली
स्वाधीनता पार्टी अति पिछडे दलित एवं बनिया वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित होकर काम कर रही है. उक्त बातें स्वाधीनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शंकर प्रभात ने कही. स्वाधीनता पार्टी के द्वितीय स्थापना दिवस पर शहर के पूरब बाजार से स्वाधीनता रैली निकाली गई. जिसका समापन कार्यक्रम स्थल प्रेक्षागृह में सभा के रूप में परिणत हुई.
50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
अमर शंकर ने कहा कि स्वाधीनता पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव मजबूती से एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के लगभग 50 सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने इमामगंज चुनाव का उपचुनाव लड़ा जिसमें बेहतर प्रदर्शन रहा. राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने कहा कि कोसी इलाका सदा से उपेक्षित रहा है जिसके कारण यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है. वहीं क्षेत्र में उद्योग कल कारखाने नहीं रहने के कारण भारी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है.
कोसी के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रधान कार्यालय सहरसा को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सहरसा, मधेपुरा खगड़िया और सुपौल के सभी 17 सीटों पर विधानसभा में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी. इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव कुमार और क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृष्ण कन्हैया त्रिवेणीगंज प्रखंड के मुखिया किरण देवी मुखिया प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि देश की आजादी में भामाशाह का बहुमूल्य योगदान रहा है लेकिन आजादी के बाद राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में बनिया वर्ग को सदैव दरकिनार किया गया है.
नहीं मिला उचित प्रतिनिधित्व
उन्होंने कहा कि हमारी जनसंख्या अधिक रहने के बावजूद प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कोई भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि बनिया वर्ग में राजनीतिक जागरूकता का काफी अभाव है. जिसके कारण यह वर्ग सत्ता की भागीदारी से अब तक वंचित रहा है. स्वाधीनता पार्टी इन्हीं उपेक्षित वर्गों को साथ लेकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी. इस मौके पर मुन्नी देवी, पूजा शंकर, मन्नू कुमार, कार्यक्रम संचालक मिथुन महुआ, विजय आनंद, सुनील कुमार, जयकुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें-
चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक, 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की गई पेंशन राशि
पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ रहे अपराध पर बोला हमला, कहा- इन अपराधी, माफियाओं का हिसाब कब होगा?






